नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला नजरपुर निवासी राज पुत्र गणेश और बंटी पुत्र बब्लू उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 1 जून की शाम बहला-फुसलाकर ले गए तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस आधार पर थाना तिलहर में मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
रविवार 28 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस ने वांछित आरोपी राज (22 वर्ष), पुत्र गणेश, निवासी मोहल्ला नजरपुर, कस्बा तिलहर को उसके घर से सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार तथा आरक्षी मयंक भाटी शामिल रहे।