प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु ग्राम विक्रमपुर में कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित

रिपोर्टर-सोहन श्याम
बजाग-विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन अंतर्गत आज दिनांक 20/06/2026 को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकासखंड बजाग के ग्राम विक्रमपुर में कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व, पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि के मध्य संबंधों के साथ-साथ प्राकृतिक पद्धतियों को अपनाकर खेती करने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में कुल 245 कृषकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कृषकों को बीआरसी यूनिट का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के रूप में जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, उपाध्यक्ष श्री महेश धूमकेतु, श्री सुनील यादव, जनपद अध्यक्ष बजाग श्रीमती फूलकली मरावी, श्रीमती प्रतिमा सारथी, जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम कछवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.पी.एस. नायक, उपसंचालक कृषि श्री संजय दोषी, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती रुचि टेकाम, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक सुश्री श्वेता मसराम, BTM श्री अशोक कोरी, प्रभारी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला श्री जगदीश बिसेन, कृषि विकास अधिकारी, मत्स्य विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषकों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों को पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना रहा।