राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य सत्येंद्र चौधरी जी का आकस्मिक निधन-दौड़ी शोक की लहर

राजद परिवारों ने गहरी शोक संवेदना के साथ दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 142

 

जहानाबाद ! सदर प्रखंड के कोरमा मिल्की निवासी जिला परिषद के पूर्व सदस्य एवं राजद के वरिष्ठ नेता तथा अखिल भारतीय पासी समाज के जिला अध्यक्ष *सतेंद्र चौधरी के आकस्मिक निधन गुरूवार को रात्रि 10:00 बजे हो गया ,वे बहुत दिनों से पैरालाइज थे। निधन के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को जहानाबाद कारगिल चौक स्थित राजद कार्यालय में लाया गया जहां राजद परिवारों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगो ने गहरी शोक संवेदना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना किया ,कि उनके दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं शोक संतिप्त परिवार को सहनशक्ति मिले। इस दौरान राजद नेताओं ने कहा कि सत्येंद्र बाबू एक सरल स्वभाव के मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्ति थे, समाज और पार्टी के प्रति ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा के साथ समर्पित थे, उनके निधन से पार्टी के साथ-साथ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव जी, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी,नीलकमल चौधरी, राजद के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार, पूर्व मुखिया सुरेश यादव (पैक्स अध्यक्ष),रामाश्रय प्रसाद यादव, मिथिलेश कुमार, मंजू यादव, अशोक यादव, नगर अध्यक्ष बैकुंठ यादव, बबन यादव सरपंच, मृत्युंजय यादव,वरिष्ठ पत्रकार अनिल गुप्ता, किशोरी चौधरी, मुन्नी चौधरी, समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment