पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं आवेदकों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी तथा अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिए।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल सैयाम, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल पटेल, थाना प्रभारी चितरंगी श्री सुधेश तिवारी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना परिहार, उप निरीक्षक श्री पवन सिंह (थाना बैढ़न), उप निरीक्षक श्री स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।
✍️ प्राइड इंडिया न्यूज़ | सिंगरौली