प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का हुआ आयोजन

0 121

 

घोसी (जहानाबाद) प्रखंड कार्यालय प्रांगण परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का किया गया आयोजन! तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर के उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार, ने बताया कि यह सरकार का डिरीम प्रोजेक्ट हैं जहां अठारह प्रकार के विभागों के स्टौल लगाएं ग ए हैं! इस दौरान जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा ! इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी ने बताया कि सभी विभागों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं ! वहीं जनता की तमाम समस्या को आवेदन लेकर उनका समाधान किया जायेगा! यहां बता दें कि तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर आज मंगलवार से शुरू होकर गुरूवार को समाप्त होगी, जहां जिविका, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उर्जा विभाग, परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उधोग विभाग आदि विभागों के बने स्टौल का निरिक्षण माननीय विधायक ऋतुराज कुमार के द्वारा किया गया! इस दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी अपनी बातो को बताते नजर आए! इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय , स्वछता पदाधिकारी सीमरण कुमारी ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय बाबू यादव, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, राजस्व अधिकारी राहुल कुमार, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्वेता सालनी, प्रवर्तन अवर निरीक्षक शोनाली कुमारी, वहीं जिविका से क्षेत्रीय समन्वयक अरुण मिश्रा, प्रखंड परियोजना समन्वयक अमित कौशिक,ग्रामीण आवास सहायक सह प्रभारी आवास पर्यवेक्षक नीरज कुमार स्वछता पर्यवेक्षक आजाद पासवान, समेत कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment