थाना समाधान दिवस: कोतवाली में जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश

0 145

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को थाना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत एवं उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पाण्डे ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में दोनों विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

 

अधिकारियों ने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए।

 

इस अवसर पर पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदीप राय कोतवाली पुलिस अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment