घर में अकेली युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूट का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

0 283

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी रिपोर्ट्स शाहिद खान

 

सीधी। जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार वह गुरुवार को घर में अकेली थी, तभी पुताई का कार्य करने वाला एक युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ जबरदस्ती की, विरोध करने पर मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने घर में रखी नकदी भी लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात पीड़िता अपनी मां के साथ जमोडी थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म एवं लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने स्वयं मामले की जानकारी लेकर निष्पक्ष जांच एवं सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment