कलेक्ट्रेट में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित; नोटिस जारी करने के निर्देश

0 102

डिंडौरी, 08 जून 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वित्त शाखा, शिकायत शाखा, लोक सेवा प्रबंधन, भू-अभिलेख, जनजातीय कार्य विभाग, पिछड़ा वर्ग शाखा, महिला सशक्तिकरण, खाद्य शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग, सहकारिता विभाग, सांख्यिकी एवं योजना कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय, ई-गवर्नेंस विभाग तथा श्रम विभाग का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान 25 कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

 

कलेक्टर ने खाद्य विभाग का भी अवलोकन किया तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों की सुविधा के लिए बैठक कक्ष में कूलर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कार्यालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

 

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उपशीर्षक: संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी, कार्यालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment