पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, 15 जून के कार्यक्रम की तैयारियों पर बनी रणनीति

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव
डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय डिंडोरी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला डिंडोरी की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 जून को प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं ओमप्रकाश धुर्वे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष चौहान जी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा 15 जून के कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर दिनेशधनंजय, , सुशील राय, दुर्गेश साहू, बद्री साहू, लक्ष्मण राठौर, सुशील दत्त सहित जिले के सातों ब्लॉकों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।