चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ चिमनी यात्रा निकाल युवा कांग्रेस ने भरी हुंकार

0 127

रिपोर्ट➖ राकेश शर्मा

सीधी➖दिनांक 2 जून 2026 को युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में चिमनी यात्रा निकालकर सीधी जिले में काफी समय से विद्युत समस्याएं झेल रही जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युवा कांग्रेस खड़ी हुई नजर आई। उक्त यात्रा का प्रारंभ जिले के केंद्र बिंदु गांधी चौराहा से शाम 6:00 बजे शुरू की गई जिसका समापन जिला विद्युत कार्यालय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पहुंचकर अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंप कर किया गया।

 

उक्त यात्रा का उद्देश्य जिले में लंबे समय से चली आ रही विद्युत की समस्या जिसमें मुख्य रूप से अघोषित बिजली कटौती,मनमानी बिजली के बिल, पुरानी हो चुकी केबल को ना बदला जाना,जिले से सटे हुए गांव का अभी तक विद्युतीकरण से अछूता रह जाना जैसी समस्या के प्रति गहरी नींद में सो रहे प्रशासन को जागना था।

उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस द्वारा विशाल जन आंदोलन करके यह मांग रखी गई के सीधी विंध्य का एक प्रमुख जिला है ना की कोई गांव या कस्बा जहां मनमानी ढंग से अनिश्चितकालीन विद्युत कटौती की जाए साथ ही साथ युवा कांग्रेस ने मांग उठाई के गरीब मजदूर किसान के ऊपर थोपे गए बिजली के बिलों की जांच करा कर तत्काल उनकी समस्या का निवारण किया जाए।

 

उक्त कार्यक्रम के उपरांत युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने मीडिया कर्मी से रूबरू हो होते हुए कहा के जिले की प्रशासन व्यवस्था राजनीतिक माफियाओं के वसूली का अड्डा मात्रा बन गया है जहां प्रशासनिक अधिकारी को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं उनका उद्देश्य केवल नेताओं की चाटुकारिता रह गया है, और यदि अभी भी गहरी नींद में सो रहे प्रशासन की नींद नहीं खुली तो और विशाल जन आंदोलन के माध्यम से उसे जगाया जाएगा।

 

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग कुमुदिनी सिंह चौहान, पुष्पा सिंह, तारा सिंह, शीला साकेत, पुष्पा चंदेल ,रेखा सिंह ,राजकुमार सिंह चौहान, आकाश चौहान रिंकू, विक्रम सिंह चौहान, पंकज चौहान, अश्विनी परिहार, प्रदीप सिंह दीपू, अंशुमान सिंह, जीत सिंह, के डी साकेत, यज्ञ राज शाहू, भूपेंद्र चौहान रहीश,विकास परिहार, सूर्या साहू, भूपेंद्र बघेल, मनोज चौहान, अंकित चौहान, नीलेश पाण्डेय,शारदेंदु तिवारी विक्रमादित्य बघेल, डब्लू सिंह ,रवि बघेल, प्रदीप अग्रहरि, अभिषेक बघेल, राज बहादुर विश्वकर्मा, प्रकाश चौहान, अमित सेंगर, जतिन चौहान, सोनू सिंह चौहान, दीपक त्रिपाठी, महेश सिंह, शिवेंद्र सिंह ,ध्रुव सिंह , संदीप साहू , रुद्र सिंह ,वीरन सिंह और अन्य सैकड़ो युवा साथी एवम् ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment