मड़वास पुलिस की बड़ी सफलता : ₹25.80 लाख के चोरी गए 71 विद्युत खंभे बरामद

0 228

RDSS योजना के H-Beam खंभों की बरामदगी, आरोपी के कब्जे से मशरूका जप्त

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी

सीधी जिले की मड़वास पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए ₹25.80 लाख कीमत के 71 लोहे के विद्युत खंभे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को सूचनाकर्ता सिद्धार्थ सिंह परिहार निवासी रीवा द्वारा थाना मड़वास में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि RDSS योजना अंतर्गत सिंगरौली वृत्त में विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य के लिए रखे गए 131 नग 33 के.व्ही. के 13 मीटर H-Beam लोहे के विद्युत खंभे अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिए गए। चोरी गए खंभों की कुल अनुमानित कीमत ₹47,61,064 बताई गई।

शिकायत के आधार पर थाना मड़वास में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा एसडीओपी कुसमी श्री संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए खंभों में से 71 नग H-Beam लोहे के खंभे, जिनकी कीमत ₹25,80,424 है, आरोपी भूपेश कुमार पटेल के कब्जे से बरामद किए। यह मशरूका आरोपी के ससुर दिवाकर सिंह के यहां ग्राम बिंदूनगर, थाना रामनगर, जिला मैहर से जप्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों और शेष चोरी गए मशरूका की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक राहुल गिरवाल की विशेष भूमिका रही।

सीधी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment