डॉ. मनीषा आचार्य बनीं मोहम्मदी आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर। 

0 55

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर के होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं उपलब्धियाँ: 2025-26 में रिकॉर्ड 2.62 लाख ओपीडी, 22,719 सर्जरी

 

शाहजहाँपुर। डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल (SCEH) के मोहम्मदी सेंटर की नवनियुक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनीषा आचार्य ने गुरुवार को शाहजहाँपुर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेंटर की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि मोहम्मदी सेंटर ने वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 2,62,181 ओपीडी और 22,719 सर्जरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

हर व्यक्ति का अधिकार है गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा

प्रेस वार्ता में डॉ. आचार्य ने कहा, “मेरा उद्देश्य उत्तर भारत के वंचित और ग्रामीण समुदायों तक सुलभ, किफायती और विश्वस्तरीय नेत्र सेवाएं पहुंचाना है। गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।” उन्होंने बताया कि वह सेंटर की क्लिनिकल गतिविधियों, गुणवत्ता मानकों और रणनीतिक पहलों का नेतृत्व करेंगी।

 

डेढ़ दशक का सफर: 6 हजार से 11.85 लाख तक

डॉ. आचार्य ने बताया कि 2010-11 में सेंटर की शुरुआत सिर्फ 6,552 ओपीडी और 348 सर्जरी से हुई थी। आज यह क्षेत्र का सबसे बड़ा नेत्र चिकित्सा केंद्र है।

आंकड़े बोलते हैं:

-स्थापना से अब तक:11,85,971 ओपीडी, 1,15,005 सर्जरी

– 2025-26:2,62,181 ओपीडी और 22,719 सर्जरी – सेंटर के इतिहास में सर्वाधिक

– सालाना वृद्धि: ओपीडी में 19% और सर्जरी में 13.5% की बढ़ोतरी

 

आगे का रोडमैप

डॉ. आचार्य ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेटर दीपक त्रिपाठी के साथ मिलकर वह सर्जिकल क्षमता बढ़ाने, निवारक नेत्र जांच शिविरों का विस्तार करने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से साझेदारी को मजबूत करेंगी।

 

प्रमुख सेवाएं: सम्पूर्ण नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद सर्जरी, ग्लूकोमा, रेटिना, कॉर्निया ट्रांसप्लांट, बाल नेत्र रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग, चश्मा-फार्मेसी।

 

SCEH का बयान: “डॉ. आचार्य की क्लिनिकल विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता सेंटर के उद्देश्य से पूरी तरह मेल खाती है। उनके नेतृत्व में सेंटर नई ऊंचाइयों को छुएगा।” – प्रबंधन, SCEH

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment