NQAS प्रशिक्षण में अनुपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव
बिना सूचना गैरहाजिर रहने पर एक दिन का वेतन कटेगा, सीएमएचओ ने जारी किए कारण बताओ नोटिस
डिंडौरी, 29 मई 2026। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) अंतर्गत जिला अस्पताल में आयोजित एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 5 स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा उनका एक दिवस का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ. पांडे ने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ. मनोज उरैती, मनोरमा सोनावने एवं डॉ. अंकित अलावे द्वारा चयनित 58 स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों को NQAS सर्टिफिकेशन की तैयारियों को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
जिन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है उनमें हीना बानो (सीएचओ, पडरिया माल), भारती मेहरा (सीएचओ, सढ़वाछापर), रोशनी धुर्वे (सीएचओ, पिपरिया) तथा डॉ. विवेक साहू (मेडिकल ऑफिसर, कोहनी देवरी) शामिल हैं।