लोककला संस्कृति और सनातन संस्कृति से समृद्ध छत्तीसगढ़ – डाॅ मुन्नालाल देवदास 

0 95

– सप्त दिवसीय लोककला प्रशिक्षण में 350 कला साधकों ने भाग लिया

 

– छालीवुड सिंगर सुनील सोनी ने नये कलाकारों में जगाया नया जोश

लोककला संरक्षण समिति बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सप्तदिवसीय लोक संगीत कला एवं श्रीराम चरित मानस व्याख्यान माला का प्रशिक्षण सरस्वती शिशु मंदिर के विशाल प्रांगण में संपन्न हुआ। यह आयोजन का पांचवां वर्ष है। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, कवि साहित्यकारों, पत्रकारों और प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। इस दौरान पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम भी हुए।

 

इस प्रशिक्षण के समापन समारोह में राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षाविद साहित्यकार एवं मानस संघ संस्थापक डाॅ मुन्नालाल देवदास ने कहा कि लोककला संस्कृति और सनातन संस्कृति से हमारा छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध है। क्योंकि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। इसलिए अपनी लोककला संस्कृति और सनातन संस्कृति को विकृति से बचाने हेतु ऐसा प्रशिक्षण का होना बहुत जरूरी है। जिससे नई पीढ़ी भी प्रशिक्षित होगी । इस जनजागरण अभियान के लिए बागबाहरा की यह संस्था प्रशंसा के पात्र हैं।

 

इस अवसर पर डाॅ देवदास ने अपनी पुस्तकें आयोजन समिति और आमंत्रित अतिथियों को भेंट की। साथ ही सभी कला साधकों को अपने चरित्र निर्माण और आत्म सुधार पर जोर देने की अपील की। मंच पर आमंत्रित अतिथि थे राइस मिल एशोसिएसन अध्यक्ष नरेश जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं प्राचार्य एन आर निर्मलकर, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन जिलाध्यक्ष दशरथ सिन्हा, जिला प्रभारी मिंजून साहू , प्राचार्य नीलम साहू, भागवत सिन्हा, लोकगायक फागू तारक आदि।

 

मंचीय उदबोधन के बाद नवोदित कलाकारों ने सामूहिक गायन एवं वादन प्रस्तुत किया । फिर छालीवुड सिंगर सुनील सोनी ने आपनी आवाज का जादू बिखेरा और गीत संगीत के माध्यम से नये कलाकारों में नया जोश जगाया। लोगों ने देर रात तक गीत संगीत का आनंद लिया। पूरा आयोजन शानदार और जानदार रहा।

 

प्रशिक्षण को सफल बनाने में योगदान –

लोककला संरक्षण समिति के संरक्षक चिंताराम सेन, धनराज साहू, गौतम जैन, किरण क्षत्रे, हबीब खान, हरि यादव, निजाम कन्हार पुरिहा विनोद दीवान, अध्यक्ष टीकम पटेल, उपाध्यक्ष डिमान सेन, सचिव बालेश साहू, सहसचिव विश्राम यादव सर, संगठन महामंत्री हरिकेष महानंद, मीडिया प्रभारी भैरव भविष्य, सदस्य गण महेन्द्र साहू, अरुण साहू, संतोष सोनवानी, लक्ष्मण साहू, संतू बरिहा, दुर्गेश निषाद, पालेश्वर ध्रुव, निर्मला जैन, राजकुमारी क्षत्रे, रामबाई पटेल आदि का विशेष योगदान रहा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment