सीधी में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

0 221

 

सीधी जिले के ग्राम सलैया में शासकीय आराजी खसरा क्रमांक 47 की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजराखन तिवारी द्वारा करीब 0.010 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया गया था।

 

पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसडीएम विकास कुमार आनंद ने 1000 रुपये का अर्थदंड लगाते हुए बेदखली के आदेश दिए।

 

इसके बाद एसडीएम स्वयं पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान लगाई गई बाड़ हटाकर भूमि को पुनः शासन के कब्जे में लिया गया।

 

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment