नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

कोतवाली पुलिस ने बरेली मोड़ से पकड़ा, 17 मई की घटना
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर। कोतवाली पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित कन्नौजिया को बरेली मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी आनंद विहार कॉलोनी का रहने वाला है।
ये है मामला: 19 मई को पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप है कि 17 मई की शाम करीब 7 बजे आरोपी अंकित ने अजीजगंज तिराहे पर चाट खाने गई 11 वर्षीय बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। रात करीब 9 बजे बच्ची को वापस तिराहे पर छोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट भी की।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 153/2026 धारा 137(2)/74/115(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुनिम मलिक और कांस्टेबल नायब अली शामिल रहे। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।