*“1 जून के बाद खुले में चिकन बेचा तो खैर नहीं!”* कलेक्टर के सख्त आदेश से मचा हड़कंप, अब मीट मंडी में ही होगी बिक्री प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें शहर में खुलेआम चिकन बिक्री पर अब प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला ले लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शहर का निरीक्षण करते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि 1 जून से खुले में चिकन बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकान मोहल्ला पहुंचे कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि अब वार्ड क्रमांक 6 स्थित निर्धारित मीट मंडी में ही चिकन बिक्री की अनुमति होगी। प्रशासन के इस फैसले के बाद दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि खुले में मांस बिक्री से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए अब इस व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित और व्यवस्थित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इधर निरीक्षण के दौरान सुखा नाला किनारे फैले अतिक्रमण पर भी प्रशासन का बुलडोजर चलने के संकेत मिले हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी, यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था बाधित न हो। शहर में लगातार चल रहे निरीक्षण और सख्त फैसलों से यह साफ हो गया है कि प्रशासन अब स्वच्छता और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

0 278

कलेक्टर के सख्त आदेश से मचा हड़कंप, अब मीट मंडी में ही होगी बिक्री

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

शहर में खुलेआम चिकन बिक्री पर अब प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला ले लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शहर का निरीक्षण करते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि 1 जून से खुले में चिकन बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकान मोहल्ला पहुंचे कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि अब वार्ड क्रमांक 6 स्थित निर्धारित मीट मंडी में ही चिकन बिक्री की अनुमति होगी। प्रशासन के इस फैसले के बाद दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

 

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि खुले में मांस बिक्री से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए अब इस व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित और व्यवस्थित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

इधर निरीक्षण के दौरान सुखा नाला किनारे फैले अतिक्रमण पर भी प्रशासन का बुलडोजर चलने के संकेत मिले हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी, यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था बाधित न हो। शहर में लगातार चल रहे निरीक्षण और सख्त फैसलों से यह साफ हो गया है कि प्रशासन अब स्वच्छता और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment