नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस एवं पुतला दहन आज

सीधी। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक मामले एवं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शनिवार को जिला मुख्यालय में विशाल मशाल जुलूस एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों, युवा साथियों, छात्र संगठनों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
जारी आह्वान के अनुसार सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शाम 6:00 बजे जवाहर कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे, जहां से मशाल जुलूस प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 7:00 बजे भाजपा सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। मेहनती छात्रों एवं अभिभावकों की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं छात्र-युवा साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।