तपती धूप में जनगणना कर्मियों की परीक्षा, सुरक्षा और सम्मान की दरकार

रिपोर्ट नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर पहुंचकर अपना दायित्व निभाते हुए लगातार अपने फील्ड में डटे हुए हैं। प्राइड इंडिया न्यूज़, तथा प्राइड कदम न्यूज़ एवं वनांचल समाचार की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर देखा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद ये कर्मचारी लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर उन्हें लोगों के असहयोग और अभद्र व्यवहार का सामना भी करना पड़ रहा है।
जनगणना कर्मियों का कहना है कि कई क्षेत्रों में जानकारी देने से बचने, अनावश्यक बहस करने और असम्मानजनक व्यवहार जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे कार्य प्रभावित होने की संभावनाएं बन जाती है। ऐसे में फील्ड में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहयोग और प्रशासनिक निगरानी बेहद जरूरी हो गई है।
जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लगे कर्मचारियों के प्रति समाज को संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए, ताकि यह महत्वपूर्ण अभियान सुचारु रूप से पूरा हो सके। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जनगणना टीमों को आवश्यक सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे वे बिना भय और दबाव के अपना कार्य कर सकें। जिससे यह महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।