श्री कोपेश्वर महादेव पंचकोशी धाम कोपरा को पर्यटन स्थल बनाने उप मुख्यमंत्री से माँग

– छत्तीसगढ़ में पंचकोशी परिक्रमा का पंचम पडा़व है कोपेश्वर महादेव
– प्रतिवर्ष 16 जनवरी को हजारों पंचकोशी यात्री यहाँ रात्रि विश्राम करते हैं

– कोपेश्वर महादेव मुक्तिदाता हैं क्योंकि उनका मंदिर मुक्तिधाम के पास है
– सावन में काँवरिया दल दूर दूर से यहाँ जल चढा़ने आते हैं
– पर्यटन स्थल बनने से आवागमन बढे़गा, रोजगार के अवसर बढे़ंगे
भगवान श्री कोपेश्वर महादेव की पावन नगरी कोपरा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और राजिम विधायक रोहित साहू का शुभागमन हुआ। उनके आतिथ्य में कोपरा में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए।
जिनमें प्रमुख है छत्तीसगढ़ निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का अनावरण, नगर पंचायत कोपरा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोपरा के रजत जयंती पर 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना, चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन एवं सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा के टापटेन छात्र नोबेल साहू का सम्मान करना आदि
इस अवसर पर श्री कोपेश्वर महादेव पंचकोशी धाम नगर पंचायत कोपरा को पर्यटन स्थल बनाने हेतु उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी को मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास ने नगरवासियों के हस्ताक्षर युक्त माँग पत्र सेवार्पित किए । माँग पत्र के साथ कोपरा का ऐतिहासिक पुस्तक और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
इस गरिमामय आयोजन में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष रुपनारायण साहू , उपाध्यक्ष तारणी कृष्णा सेन एवं समस्त पार्षद गण , नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, चन्द्रशेखर साहू, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष इंद्राणी साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव रिकेश साहू, हेमंत वर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री भारती साहू, डाॅ डाली अजय साहू, नगर पुरोहित उपकार शुक्ला, कृषि समिति अध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रभात भजन मंडली अध्यक्ष चमन सोनी, साहू समाज अध्यक्ष यशवंत साहू, पटैल समाज प्रमुख फिरंगी पटेल, गिरधारी पटेल, भूपेन्द्र पटेल, केजूराम साहू, सियाराम साहू, महिला समूह दीपिका देवदास, शाला विकास समिति अध्यक्ष दिनेश साहू, कमलेश साहू नंदू सिन्हा, दशरथ यादव, झाड़ू तारक, शिवभक्त छबिलाल साहू एवं प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार सिन्हा और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष तारणी सेन ने किया।