खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 124

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा के साथ

बुधवार, 06 मई 2026

🔵👉सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत सोन नदी जोगदह पुल पर आज सुबह 6:00 बजे एक कार के पलटने से चार युवक हुए घायल, प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल कुबरी निवासी बताई जा रहे हैं।

🔵👉सीधी में गैस कालाबाजारी पर हुआ बड़ा खुलासा, उपभोक्ताओं के साथ की जा रही बड़ी धोखाधड़ी, प्रशासन को कुछ नहीं पता।

🔵👉हमारे सिहावल संवाददाता के अनुसार सिहावल में भ्रष्टाचार हुआ बेलगाम, सिर्फ कागजों में विकास, जमीनी हकीकत एकदम बदहाल।

🔵👉सीधी की जनसुनवाई में मौके पर ही हो रहा समाधान, स्वास्थ्य जांच एवं आधार सेवा की मिल रही सुविधा।

🔵👉तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने TVK को दिया समर्थन।

🔵👉ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इंकार, बोली- मुझे धक्का दिया, लातें मारी। मैं हारी नहीं मुझे जबरन हराया गया। मैं आजाद पंछी हूं शेर की तरह लडूंगी, हम जनादेश से नहीं साजिश से हारे।

🔵👉’अनुपम खेर के बाल आ सकते हैं, पर TMC फिर से नहीं’, बंगाल BJP अध्यक्ष समिक ने कसा तंज।

🔵👉बंगाल में सालों से बंद था मां दुर्गा का मंदिर, जीतते ही भाजपा ने खोल दिए दरबार।

🔵👉बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी तेज, शपथ ग्रहण 9 मई को संभव।

🔵👉अगली भारत-पाक जंग.., ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले US की खतरनाक भविष्यवाणी।

🔵👉असम के 126 विधायकों में से 63 दोबारा जीते,107 MLA करोड़पति, बदरुद्दीन की संपत्ति ₹226 करोड़; कांग्रेस के 16 विधायकों पर क्रिमिनल केस।

🔵👉असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम,AIUDF बोली- कांग्रेस ‘मुस्लिम लीग’ बनी; भाजपा ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था।

🔵👉बंगाल SIR- हर सीट पर औसतन 30 हजार वोट घटे,भाजपा ने 128 सीटें 30 हजार से कम मार्जिन पर जीतीं।

🔵👉’भारत भाग्यशाली देश है’, बंगाल में पीएम मोदी की सुनामी देख दंग रह गए ट्रंप!

🔵👉केरलम में तीन सीटें जीतकर भाजपा ने रचा इतिहास, छह सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।

🔵👉’असम में अवैध घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’, भाजपा की शानदार जीत पर बोले सीएम सरमा।

🔵👉’8 मई को खुद ही खत्म हो जाएगी सदस्यता’, ममता के इस्तीफा न देने पर बोली बीजेपी।

🔵👉’कोई दिलचस्पी नहीं’, दुष्कर्म मामले में आसाराम के बेटे नारायण साई को झटका, सजा निलंबित करने से किया इंकार।

🔵👉बंगाल में चुनाव बाद हिंसा : भाजपा के दो और तृणमूल के एक कार्यकर्ता की मौत, कई जगहों पर तोड़फोड़।

🔵👉अमित शाह संभालेंगे बंगाल की जिम्मेदारी, असम के पर्यवेक्षक बने जेपी नड्डा, दोनों राज्यों में सरकार बनाने का रास्ता साफ।

खेल समाचार

🔴👉🏏IPL 2026 ➖ CSK ने DC को 8 विकेट से दी मात, संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment