सतौहरी इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बजरंगढ़ निवासी मनमोहन साहू (पिता – राम भजन साहू) की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्राइड इंडिया न्यूज़ 🚨
📍 सीधी जिला (रामपुर नैकिन क्षेत्र)
सतौहरी इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बजरंगढ़ निवासी मनमोहन साहू (पिता – राम भजन साहू) की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक ककरहा से अपने घर बजरंगढ़ लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हुआ।
👉 हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंधी-तूफान के कारण आम के पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर सड़क किनारे गिर गई थी, जिससे मृतक की गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
👉 स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान शीला साहू के मामा के रूप में हुई है।
इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
⚠️ पुलिस को सूचना दे दी गई है, और मामले की जांच जारी है।
🕯️ प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदनाएं
#SidhiNews #BreakingNews #RoadAccident #PrideIndiaNews