स्वच्छता व अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज: 6 व्यापारियों पर जुर्माना, फुटपाथ कराए गए मुक्त

0 242

 

गोल मार्केट से अस्पताल चौराहा तक कार्रवाई, दुकानदारों को डस्टबिन रखने और नियम पालन के निर्देश

खबर:

सीधी, 03 मई 2026। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से शनिवार 02 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री प्रिया पाठक के नेतृत्व में नगर पालिका की सफाई एवं अतिक्रमण टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान गोल मार्केट क्षेत्र में दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें समझाइश दी गई कि कचरा केवल नगर पालिका की निर्धारित कचरा गाड़ी में ही डालें, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।

टीम द्वारा कलेक्ट्रेट चौक से अस्पताल चौराहा तक सड़क किनारे बने फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। फुटपाथ पर रखे गए ढेले, सामान एवं अन्य अवरोध हटवाए गए, जिससे राहगीरों के आवागमन में सुविधा हो सके।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 व्यापारियों पर कुल 1200 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर पालिका ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा अतिक्रमण से बचें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment