टेम्पो चालक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में की धरना प्रदर्शन 

0 169

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी पर टेम्पो चालक संघ द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धरना के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत घोसी को पांच सूत्री मांग जैसे-1.नगर पंचायत घोसी द्वारा बिना टेम्पो स्टैंड की व्यवस्था के ठेकेदारों द्वारा कि जा रही चुंगी की बसुली पर रोक लगाई जाए,2.सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार सभी सुविधाओं के साथ स्टैंड का निमार्ण कराया जाय 3.टेम्पो चालको की सुरक्षा की गारंटी किया जाय,4.नगर पंचायत घोसी द्वारा किए गए ठेका के एकरार नामे की छाया प्रति उपलब्ध कराई जाय,5.घोसी नहर फौलपर चंलन्त सवारी गाड़ियों से कि जा रही बसूली पर रोक लगाई जाए आदि मांगों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया i इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने आस्वस्त किया गया कि जब तक स्टैंड की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक आज दिनांक से किसी भी प्रकार का टेम्पो चालकों को को शुल्क नहीं देना होगा।अगर कोई व्यक्ति टेम्पो चालकों से किसी प्रकार का शुल्क कि बसुली की जाती है तो हमें तुरंत सुचना दे,उन पर कानून सम्मत कारवाई करने की बात कही। इस दौरान सभी मांगों पर भी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जल्द ही बिचार कर निराकरण का आश्वासन दिया। धरना को भकपा (माले) नेता संजय कुमार चंद्रवंशी, बुद्धदेव यादव, टेम्पो चालक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव सहित अन्य कई नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। यहां बता दें कि धरना मे दर्जनों टेम्पो चालको सहित कई लोग मौके पर थे। इस दौरान धरना मे नेताओं ने कहा गया कि अगर चालकों की न्याय संगत मांगों पर जल्द ही बिचार कर निर्णय नही लिया गया तो हम पुनः धारावाहिक आंदोलन को तेज करने की बात कही गई i

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment