ई-रिक्शा गैंग के 4 महिला सहित 7 शातिर चोर गिरफ्तार।  

0 136

 

चाकू-बाइक समेत दबोचे, लाखों के जेवर बरामद

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर।

जलालाबाद पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग से जेवर चुराने वाली अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है। 4 महिला समेत 7 शातिर बदमाशों को चोरी के लाखों के सोने-चांदी के जेवर, 2 चाकू, 4 मोबाइल और अपाचे बाइक के साथ बझेड़ा भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का किया खुलासा।

 

गैंग ई-रिक्शा में बैठकर महिलाओं को टारगेट करता था। मौका पाकर बैग से सोने के झाले, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बिछुए और नगदी उड़ा देते थे। विरोध पर चाकू दिखाकर धमकाते थे।

 

2 बड़ी वारदात कबूली

24 मार्च: काजल के बैग से 10 ग्राम सोने के झाले, 6 ग्राम सोनी की दो अंगूठी, 250 ग्राम चांदी के बिछुए, पायल व 2 हजार नगद चुराए

29 अप्रैल: पिंटू की पत्नी के पर्स से चांदी का बिछुवा, सोने की अंगूठी, मांग टीका पार किया

 

 

लक्ष्मी, नीतू, मुस्कान, पुष्पा, गौतम, बादल और आकाश। सभी पुवायां व एटा के रहने वाले। गैंग की सरगना लक्ष्मी पर हरदोई-शाहजहांपुर में 5 केस दर्ज हैं।

 

सोने की 3 अंगूठी, मंगलसूत्र, झाले, ओम पेंडल, मांग टीका, चांदी की पायल, बिछुए, कड़े, 2 चाकू, 4 मोबाइल, TVS अपाचे बाइक।

 

SP सौरभ दीक्षित के निर्देश पर हुई कार्रवाई। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment