सूने मकान में चोरी का खुलासा: 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगदी-जेवरात बरामद

0 237

सीधी | 29 अप्रैल 2026

जिला सीधी के कोतवाली थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी राजेंद्र प्रसाद पांडे निवासी ग्राम बटौली 25 अप्रैल की रात अपने परिवार के साथ ग्राम कुरी (थाना बहरी) एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। रात करीब 11:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नगदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई और 26 अप्रैल को थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(a), 331(4) के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी निलेश साकेत उर्फ छोटा बॉस (21 वर्ष), निवासी ग्राम बटौली को गिरफ्तार किया।

बरामदगी:

आरोपी के कब्जे से ₹45,000 नगद, 2 सोने की अंगूठी, 1 बड़ा लॉकेट, 4 छोटे लॉकेट और 1 “ॐ” लिखित सोने का लॉकेट बरामद किया गया। यह सामान आरोपी के घर के सामने पुराने गैस गोदाम के पास छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रीति वर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि घर खाली छोड़ने से पहले सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment