गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन:,PM मोदी के दौरे को लेकर SP ने की पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग, 

'जीरो लापरवाही' के निर्देश। 

0 144

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। हरदोई में 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी सौरभ दीक्षित ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में VVIP ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की हाई लेवल ब्रीफिंग की।

 

‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, एसपी के सख्त निर्देश।

 

ब्रीफिंग में SP ने साफ कहा कि PM विजिट बेहद संवेदनशील है। सुरक्षा व्यवस्था बहुस्तरीय और चाक-चौबंद रखी जाए। सभी पुलिसकर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचें और पूरी सतर्कता, अनुशासन के साथ काम करें। किसी भी तरह की शिथिलता पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।

 

इन बिंदुओं पर रहा खास फोकस

1.ट्रैफिक मैनेजमें रूट डायवर्जन और जाम से निपटने की तैयारी

2.भीड़ नियंत्रण कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित रखने की रणनीति

3.संचार व्यवस्था आपसी तालमेल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत रखने के आदेश

4. आमजन से व्यवहार पुलिस को शालीन रहते हुए जनता की सुरक्षा-सुविधा को प्राथमिकता देने को कहा

 

 

ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत समेत VVIP ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

एसपी ने कहा कि ब्रीफिंग का मकसद PM के कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment