कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्रों में भरी उड़ान, बोले— ऐसे जीतो प्रतियोगी परीक्षा की जंग

“कलेक्टर का सक्सेस मंत्र: संकल्प कोचिंग में गूंजा सफलता का सूत्र, छात्रों में जोश”
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान
सीधी। जिले की ‘संकल्प कोचिंग’ में उस समय प्रेरणादायी माहौल बन गया जब कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के अहम मंत्र दिए। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि सही रणनीति और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कलेक्टर ने छात्रों को निराशा से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
संवाद के दौरान कलेक्टर ने प्रतियोगी परीक्षाओं में मैप के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भूगोल और समसामयिक विषयों की बेहतर समझ के लिए मानचित्र का नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन, पुनरावृत्ति और टेस्ट प्रैक्टिस के संतुलन का महत्व समझाया और लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कलेक्टर से अपने सवाल पूछे, जिनका उन्होंने व्यावहारिक और सरल तरीके से समाधान किया। कलेक्टर का यह मार्गदर्शन छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया। ‘संकल्प कोचिंग’ में दिया गया यह सक्सेस मंत्र युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा और विश्वास भरने वाला साबित हुआ।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)