बहरी तिराहे और मायापुर तिराहे पर रोज़ाना जाम का संकट, पुलिस नदारद – आमजन परेशान

शादी सीजन में हालात बदतर, सड़क पर खड़े वाहन बन रहे बाधा – झगड़े की स्थिति भी बन रही

0 172

 

📍 प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी (बहरी) रिपोर्ट

जिले के बाहरी थाना अंतर्गत बहरी तिराहे और मायापुर तिराहे पर प्रतिदिन भीषण जाम की समस्या देखने को मिल रही है। यहां ऑटो, बस और बोलेरो वाहन चालक सवारी के इंतजार में घंटों तक संकरी मार्केट क्षेत्र में सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

खासकर वर्तमान शादी-विवाह के सीजन में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बारात और अन्य वाहनों की आवाजाही के चलते घंटों जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।

प्राइड इंडिया न्यूज़ टीम द्वारा लगातार दो दिनों से मौके का कवरेज किया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा गया कि इन व्यस्त तिराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की कोई मौजूदगी नजर नहीं आ रही है।

जाम के दौरान कई बार वाहन चालकों के बीच विवाद और झगड़े की स्थिति भी बन जाती है, लेकिन मौके पर पुलिस न होने से हालात बिगड़ने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन प्रमुख तिराहों पर नियमित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment