मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: करंजिया-बजाग में 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, कलेक्टर ने दिया आशीर्वाद

0 202

करंजिया/बजाग। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत करंजिया और बजाग में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई थीं, जिससे वर-वधु और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

इस दौरान कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से “पानी बचाओ” का संदेश देते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

 

इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर “पेड़ लगाओ, पानी बचाओ” का संदेश भी दिया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना और जल संरक्षण दोनों अत्यंत आवश्यक हैं।

मनोज कुमार यादव

 

कार्यक्रम का समापन नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान कर किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment