भव्य शोभायात्रा व बाइक रैली के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

0 258

सीधी, 19 अप्रैल। शहर के पूजा पार्क में ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न पाण्डेय ने की। आयोजन में प्रमुख रूप से समाजसेवी पुष्पराज मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, संजय मिश्रा, संजीव पाण्डेय, रविंद्र पाण्डेय, पंकज सिंह, डॉ. राम तिवारी एवं डॉ. अतुल पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां भगवान परशुराम जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सामाजिक समरसता और शांति का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी संस्कृति, संस्कार और अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

अंत में आयोजक मंडल ने नगर एवं क्षेत्र से आए सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment