खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
सोमवार, 20 अप्रैल 2026
🔵👉सीधी कलेक्टर ने लोगों के बीच पहुंचकर कहा की, मैं कलेक्टर नहीं, मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं! इन शब्दों ने सीधी के लोगों का जीता दिल। सीधी कलेक्टर की बन रही अलग पहचान।
🔵👉सीधी के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भालू के हमले में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, पैदा हुआ दहशत का माहौल।
🔵👉रील की सनक ने तीन को पहुंचाया मौत के मुंह में, रील बनाते समय बाइक घुसी खड़े ट्रक के नीचे, देखा गया भयावह मंजर।
🔵👉मझौली में अवैध खनिज परिवहन पर कशा गया शिकंजा, हाईवा हुआ जप्त।
🔵👉सिहावल में बही खुशियों के संगम की नदी, 83 विवाह और 6 निकाह से सजे नए जीवन के सपने।
🔵👉सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में खनिज माफियाओं पर हुआ कड़ा प्रहार, किए गए 8 हाइबा जप्त।
🔵👉मध्य प्रदेश में 25 साल बाद सरकारी नौकरी से हटेगी 2 से ज्यादा बच्चे वाली शर्त।
🔵👉श्रीनगर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, सैटेलाइट ट्रैकर मिलने से मचा हड़कंप।
🔵👉तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत, कई अन्य घायल।
🔵👉 राजनाथ सिंह बोले -हम महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करेंगे, कोई भी शक्ति हमें रोक नहीं सकती।
🔵👉सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, सरकार का बड़ा फैसला।
🔵👉ट्रंप की आखिरी चेतावनी, राष्ट्रपति बोले- डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान,पाकिस्तान में कल फिर वार्ता।
🔵👉ईरान ने ठुकराया शांति वार्ता का प्रस्ताव, दूत इस्लामाबाद भेजने से इनकार।
🔵👉 अमेरिका में सनकी हमलावर ने 8 बच्चों को उतारा मौत के घाट।
🔵👉पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए।
🔵👉चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, पहली पूजा PM के नाम की हुई; अब तक 18 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन।
🔵👉 असम के मुख्यमंत्री बोले जितने बांग्लादेशी मुसलमान हैं, लात मार-मारकर भगाऊंगा, किसी से डरते नहीं।
🔵👉होर्मुज में नाकेबंदी को आंख दिखा रहा था ईरानी झंडे वाला जहाज, अमेरिकी नेवी ने कब्जे में लिया।
🔵👉होर्मुज में दो भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर गोलीबारी के बाद ईरान के प्रतिनिधि ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत बताया।
🔵👉ईरानी विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुपालन के लिए यूरोपीय संघ की अपील को किया खारिज।
🔵👉भाकपा सांसद ने नरेन्द्र मोदी के संबोधन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की।
🔵👉दिल्ली पुलिस ने नामी ब्रांडों के नकली इंजन ऑयल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।
खेल समाचार
🔴👉🏏आईपीएल 2026➖ पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से दी मात, प्रिंयाश-कोनोली ने खेली तूफानी पारी।
🔴👉🏏 आईपीएल 2026 ➖रिंकू सिंह ने खली धमाकेदार पारी, बनाया अर्धशतक, KKR ने राजस्थान को हराकर पहली जीत दर्ज की।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤