बस स्टैंड पर कलेक्टर की सख्ती—अब गंदगी, अव्यवस्था और अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक!”

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान
सीधी में कलेक्टर विकास मिश्रा ने नवीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बस स्टैंड पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बसों की गंतव्यवार पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को सुगम और व्यवस्थित सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान ऑटो पार्किंग की अव्यवस्था और ट्रैफिक की समस्या पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने ऑटो को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित करने और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया।
इसके अलावा कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में बन रही डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)