मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी वरदान: मनीषा के सपनों को मिला नया आसमान

0 368

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बेटियों के विवाह को गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। इससे जहां बेटियों के सपनों को नई उड़ान मिल रही है, वहीं माता-पिता की वर्षों पुरानी चिंता भी खत्म हो रही है।

इसी कड़ी में सीधी जिले के सिहावल में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में ग्राम लौआ निवासी मनीषा साकेत का विवाह भी इस योजना के तहत पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। मनीषा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पिता को उनकी शादी की चिंता हमेशा सताती थी, लेकिन इस योजना ने उनकी सबसे बड़ी चिंता को दूर कर दिया।

 

मनीषा ने कहा कि उनका विवाह सम्मानजनक तरीके से संपन्न हुआ, जिससे उन्हें और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब वे अपने नए जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास और खुशी के साथ कर रही हैं। मनीषा और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे कई परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment