मझौली में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, हाईवा जब्त

0 325

सीधी, 19 अप्रैल 2026।

जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिला खनिज अधिकारी श्री कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल 2026 की सायं 6 बजे से 19 अप्रैल 2026 की प्रातः 7 बजे तक तहसील गोपदबनास, मझौली, बहरी एवं सिहावल के विभिन्न नदी घाटों और स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान ग्राम चमराडोल, तहसील मझौली में खनिज फायरक्ले का अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन (क्रमांक MP53ZH0858) को पकड़कर जब्त किया गया।

जब्त वाहन को सुरक्षार्थ थाना प्रभारी मझौली की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment