नकझर खुर्द में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक राहगीर पर चढ़ी  मौके पर मौत

0 375

📍 सीधी, मध्यप्रदेश (सिहावल क्षेत्र)

सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत  नकझर खुर्द में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सिहावल की ओर से आ रहा एक युवक सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे राहगीर के ऊपर चढ़ गई।

हादसा इतना भीषण था कि राहगीर युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोग घटना को लेकर आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

⚠️ तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर बनी मौत की वजह

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment