खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
🔴👉टीईटी की परीक्षा के विरोध में होने वाला है शिक्षकों का उग्र और धमाकेदार आंदोलन।
🔵👉सीधी पुलिस की देखी गई बड़ी लापरवाही, बीमार कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान दिखा नशे में, शराब में शराबोर, और अस्पताल में भी किया हंगामा। सख्त कार्रवाई का निर्देश।
🔵👉सीधी जिले के सेमरिया में दिनदहाड़े जमकर गुंडागर्दी, होटल संचालक की नाश्ते के पैसे मांगने पर की गई पिटाई, ₹15000 नगद लूटने का भी आरोप।
🔵👉सीधी प्रशासन अवैध शराब पर सख्त, 31 प्रकरण दर्ज कर 108 लीटर मदिरा की गई जप्त।
🔵👉डिंडोरी जिले के शहपुरा में ग्राम रोजगार सहायकों का फूटा गुस्सा, चार माह से मंडे लंबित, चले गए सामूहिक अवकाश पर, हड़ताल की चेतावनी।
🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हॉर्मुज़ नाकेबंदी पर ईरान का भारत को भरोसा- “आपके जहाज़ सुरक्षित निकालेंगे”, मोदी सरकार और जनता का कहा धन्यवाद।
🔵👉अमेरिका की नाकेबंदी पर ईरान का गुस्सा आसमान पर, खाड़ी बंदरगाहों पर हमले की खुली धमकी दी।
🔵👉दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू आप्रेशन, भारत ने ईरान-अमेरिका जंग के बीच अपने 9 लाख नागरिक सुरक्षित निकाले।
🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमारे ब्लॉकेड के पास कोई जहाज आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा।
🔵👉होर्मुज में US ने शुरू की जहाजों की नाकेबंदी, चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, युद्ध का बढ़ा खतरा।
🔵👉अलकायदा के 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा, 15 अगस्त पर लखनऊ को दहलाने की थी साजिश
🔵👉 बिहार में सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ी; बिहार में CM का ऐलान आज।
🔵👉फ्रांस-ब्रिटेन होर्मुज में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे , राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन।
🔵👉 भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए बनाई योजनाएं, उन्हें सफलतापूर्वक किया लागू।
🔵👉गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत गंभीर।
🔵👉बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को तलवार से टुकड़ों में काटा,शव को जलाया, JCB से गड्ढा खुदवाकर गाड़ा; बेटी बोली-पापा को रात में ले गए थे।
🔵👉सोनिया गांधी का दावा- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा, पूछा- चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत; 3 पार्टियों का व्हिप जारी।
🔵👉हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, नशे में वारदात, फांसी की मांग को लेकर चक्का-जाम।
🔵👉ओडिशा में सरकारी फाइलों में ‘दौड़ रही’ सड़क, जमीन पर पहाड़ लांघने को मजबूर आदिवासी, करोड़ों का घोटाला उजागर।
🔵👉नोएडा में हिंसक आंदोलन के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई गई।
🔵👉बंगाल में 91 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट- SIR प्रक्रिया पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
खेल समाचार
🔴👉🏏आईपीएल 2026 ➖ हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से दी मात, प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में कमाल करते हुए उखाड़े तीन विकेट, कुल मिला कर लिए चार विकेट।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤