खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 225

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

रविवार 12/04/2026

🔵👉सीधी में 55 जिलों का नाम बताने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा साक्षी बनी एक दिन की सीईओ। कलेक्टर ने की तारीफ, हुए प्रभावित।

🔵👉सीधी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जन चौपाल लगाकर सनी ग्रामीणों की समस्याएं।

🔵👉सीधी जिले के सिहावल में टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का शुरू हुआ बड़ा आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार।

🔵👉नहीं रुकेंगे, नहीं झुकेंगे, सांसद राजेश मिश्रा का गांव-गांव विकास मिशन।

🔵👉बरगवां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के गुमशुदा 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

🔵👉विंध्यनगर पुलिस की सतर्कता से मूकबधिर बालक परिजनों को सुरक्षित सौंपा गया।

आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, पोती बोलीं- थकान और छाती में इन्फेक्शन हुआ; पहले आई थी हार्ट अटैक की खबर।

🔵👉 इस्लामाबाद में वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का नया सुरक्षित मार्ग बनाने की तैयारी, ईरान की बिछाई गई समुद्री सुरंगों को हटाने होर्मुज स्ट्रेट में उतारे 2 मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज।

🔵👉 पहली बार कल PM मोदी ने बंगाल में एक ही दिन में की तीन जनसभाएं और एक रोड शो, उत्तर बंगाल के चाय बागान में रात्रिवास के बाद आज सिलीगुड़ी में सभा।

🔵👉14 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में राहुल गांधी की सभा, 18 से 21 अप्रैल के बीच पुनः राहुल के साथ प्रियंका को लाने का प्लान, बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के लिए भी करेंगे प्रचार।

🔵👉देश में यूट्यूब के करीब ढाई करोड़ चैनल्स, सिर्फ 30 लाख ही प्रोफेशनल, कई गलत सलाह या कॉपी-पेस्ट वाला कंटेंट फैला रहे।

🔵👉भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता कमी, ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाई थी।

🔵👉उत्तर प्रदेश के कानपुर में निकाह समारोह में ‘लेग पीस’ कम मिले तो आपस में भिड़ गए घराती-बराती, दूल्हे ने स्टेज पर ही बोल दिया तीन तलाक।

🔵👉मध्य प्रदेश HC ने दिव्यांग दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति, चार साल पहले हुई थी पति की मृत्यु।

🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले -अगर चीन ने ईरान को हथियार भेजे, तो ‘बड़ी मुश्किलों’ का सामना करना पड़ेगा: ट्रंप।

🔵👉252 साल पुरानी रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक ने रचा इतिहास, 250 करोड़ में खरीद लिया श्रीलंका का सबसे बड़ा शिपयार्ड।

खेल समाचार

🔴👉🏏आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसंग ने ठोंका शानदार शतक।

🔴👉🏏पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त।

❤प्रहइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment