मड़वास ब्लॉक कांग्रेस की परिचय बैठक संपन्न

0 9,015

नवनियुक्त पदाधिकारियों से रूबरू हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह
सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने धौहनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगी पहड़ी में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया तथा संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव तक पहुंच बनाकर आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
अपने संबोधन में ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा, समानता और न्याय पर आधारित है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा जनआंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करना होगा।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, कमलेश सिंह, श्यामवती सिंह, चिंतामणि गुप्ता, शेषमणि पनिका, दिनकर सिंह, विष्णु कुशवाहा सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment