शाहजहांपुर में रोज मंडी में देर रात लगी आग, व्यापारियों का लाखों का नुकसान।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में सोमवार रात करीब 2:30 बजे रोजा मंडी में लगी आग से फल व सब्जी विक्रेताओं का लाखों का हुआ नुकसान।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
व्यापारियों पर इस आग का दोहरा असर हुआ है, इसमें माल के नुकसान के साथ-साथ दुकानदारों के खाते भी जलकर नष्ट हो गए, व्यापारियों का कहना है कि अब उनको लेनदेन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
बरेली के मंडी परिषद उपनिदेशक रविंद्र कुमार ने शाहजहांपुर पहुंचकर रोजा मंडी का निरीक्षण किया,
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगाना बताया जा रहा, जो चबूतरे आवंटित थे इसमें 18 व्यापारियों का नुकसान हुआ है जो चबूतरे आवंटित है जो लाइसेंसी हैं कमेटी बनाकर उनके नुकसान का आकलन किया जाएगा
साथी पुनर्निर्माण की बात कही।