“जमीन पर बैठे कलेक्टर, दिलों में बैठ गया नाम — सीधी में विकास मिश्रा का अलग ही अंदाज”

0 362

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी जिले में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा एक बार फिर अपने जनहितैषी और सादगीपूर्ण कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं। जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदारी टोला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान उनका अलग ही रूप देखने को मिला, जब वे कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते नजर आए। यह दृश्य न सिर्फ प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रतीक बना, बल्कि आमजन के बीच भरोसे की एक नई मिसाल भी कायम कर गया।

 

कलेक्टर मिश्रा ने इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच की औपचारिक दूरी को खत्म करते हुए सहज संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और सरल भाषा में समाधान भी समझाया। उनका यह व्यवहार किसी अधिकारी का नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा प्रतीत हुआ, जिससे ग्रामीणों में अपनापन और विश्वास दोनों मजबूत हुआ।

 

मौके पर ही समस्याओं के निराकरण की दिशा तय करते हुए कलेक्टर मिश्रा ने प्रशासन की तत्परता का भी परिचय दिया। उनके इस मानवीय, सरल और सक्रिय दृष्टिकोण की जिलेभर में जमकर सराहना हो रही है। सीधी में उनकी कार्यशैली यह संदेश दे रही है कि जब प्रशासन जमीन से जुड़ता है, तो विकास की रफ्तार भी खुद-ब-खुद तेज हो जाती है।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment