लोकसभा में गूंजी सीधी विश्वविद्यालय की मांग, स्थापना तक संघर्ष जारी : इंद्रलाल पटेल

0 117

 

शून्यकाल में सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने उठाया मुद्दा, छात्रों में खुशी की लहर

खबर:

सीधी। जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गूंज उठी है। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग रखी।

उल्लेखनीय है कि सीधी जिले के छात्र-छात्राएं पिछले कई वर्षों से “सीधी विश्वविद्यालय संघर्ष समिति” के माध्यम से लगातार आंदोलन और मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी छात्रों द्वारा सांसद को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर उन्होंने संसद में आवाज बुलंद की।

जैसे ही छात्रों को इस खबर की जानकारी मिली, उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई। संघर्ष समिति के नेतृत्वकर्ता एवं शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने टीम की ओर से सांसद डॉ. राजेश मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की लंबी लड़ाई का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक सीधी में विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक छात्र-छात्राओं का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment