लोकसभा में गूंजा औद्योगिक कॉरिडोर का मुद्दा, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बरगवां–कटनी मार्ग के उन्नयन की उठाई मांग

0 146

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने बरगवां से कटनी तक जाने वाले मार्ग—जिसमें परसौना, रजमिलान, सरई, टिकरी, मड़वास, मझौली, ब्यौहारी और विजयसोता शामिल हैं—को औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग की। साथ ही इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन कर फोरलेन सड़क निर्माण कराने की बात जोर-शोर से रखी।

 

सांसद ने कहा कि यह मार्ग न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके विकसित होने से क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, व्यापारिक गतिविधियों और निवेश में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की, ताकि सीधी और आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। यदि यह योजना स्वीकृत होती है, तो यह पूरे विंध्य क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला कदम साबित हो सकता है।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment