रीवा–सीधी रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: रामपुर नैकिन–चुरहट सेक्शन पर पहली लोडेड ट्रेन का सफल ट्रायल
ट्रैक कार्य पूरा, विद्युतीकरण जारी—सीधी को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में अहम प्रगति

सीधी,
रीवा–सीधी रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन–चुरहट रेलखंड पर एक बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। उप मुख्य अभियंता निर्माण सीधी श्री अभिलाष मीना एवं श्री घमंडी लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में ट्रैक निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज पहली बार डीजल इंजन के साथ लोडेड ट्रेन इस रेलखंड पर सफलतापूर्वक पहुंची। यह ट्रायल परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, इस सेक्शन में विद्युतीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है, जिससे भविष्य में रेल संचालन और अधिक तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि से सीधी जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी और व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
अधिकारियों ने इस सफलता के लिए जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मिले प्रभावी समर्थन से कार्य निर्धारित समय में पूरा हो