डीएम व एसपी ने कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।

0 151

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपर जिलाधिकारी (ई) रजनीश मिश्रा तथा सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के साथ थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुर्रिया कलां स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़-प्रबंधन, प्रवेश/निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा पुलिस बल की तैनाती का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। साथ ही भीड़-भाड़ की स्थिति में सुव्यवस्थित आवागमन, यातायात नियंत्रण एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment