पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में थाना राजा पुलिस में 15 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी मां के साथ मारपीट करने के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
थाना रोजा पर 27 मार्च को प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि मुकेश कुमार पुत्र चतुरी सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदपुरी कस्बाबाद थाना गंज डुंडवारा जनपद कासगंज वर्तमान पता b1 दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी हथोड़ा बुजुर्ग थाना रोजा जिला शाहजहांपुर के द्वारा शिकायतकर्ता की 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करना व मां बेटी के साथ गाली गलोज करना व मारपीट करना जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई थी,
राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा, निरीक्षक अपराध गंगा सिंह आदि पुलिस टीम ने 29 वर्षीय मुकेश कुमार को दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी हथोड़ा बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया।
राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अभियुक्त मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी माँ के साथ मारपीट करने का आरोप है। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 133/2026 धारा 65(1)/115(2)/352/351(3) BNS व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।