सीधी को मिला नया कलेक्टर: विकास मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

सीधी। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब श्री विकास मिश्रा (2013 बैच) को सीधी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी (2012 बैच) को स्थानांतरित कर उप सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग में पदेन सचिव (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, विकास मिश्रा, जो अब तक उपर सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्यप्रदेश भोपाल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सीधी कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश 22 मार्च 2026 को भोपाल से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।