0 267

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨

सीधी जिले की जनपद पंचायत अंतर्गत पड़खुरी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है।

उपयंत्री शैलेंद्र साहू पर शासकीय कार्यों के भुगतान के बदले 7% कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है।

👉 ग्राम पंचायत की सरपंच रिंकी रावत ने जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत करते हुए बताया कि वर्षों पहले पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया और कमीशन की मांग की जा रही है।

👉 वहीं पंच प्रदीप अग्निहोत्री ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके पास ऑडियो सबूत मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि ₹10.50 लाख की सीसी रोड के बदले ₹1 लाख कमीशन मांगा गया, और इंकार करने पर भुगतान रोक दिया गया।

👉 मामले में जनपद पंचायत सीईओ राजीव तिवारी ने कहा कि शिकायत की जांच जारी है, रिपोर्ट लंबित है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

👉 वहीं उपयंत्री शैलेंद्र साहू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है और कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

🔴 जांच के बाद ही होगा बड़ा खुलासा, प्रशासन पर टिकी सबकी नजरें

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment