सीएम मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन: एक घंटे में सीधी कलेक्टर हटे, सहकारी बैंक जीएम निलंबित

0 496

सीधी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों, जनप्रतिनिधियों के फीडबैक और विभागीय समीक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी जहां भी पदस्थ हैं, उन्हें पूर्ण जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस औचक दौरे और त्वरित कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है। एक घंटे के भीतर हुई इस बड़ी कार्रवाई को सरकार की सख्त कार्यशैली के रूप में देखा जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment