डिंडौरी में तिलहन फसलों को बढ़ावा, किसानों को बांटे गए तिल के बीज

0 83

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨

रिपोर्टर: सोहन श्याम, बजाग (डिंडौरी)
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत डिंडौरी जिले में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने बड़ी पहल की है। किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
👉 इसी कड़ी में जिले के करंजिया, बजाग और शहपुरा विकासखंडों में किसानों को तिल के बीज वितरित किए गए।
इस योजना का उद्देश्य
ग्रीष्मकालीन फसलों का रकबा बढ़ाना
किसानों की आय में वृद्धि करना
कृषि उत्पादन में विविधता लाना है
कृषि विभाग के अनुसार, तिल जैसी तिलहनी फसलें कम लागत में बेहतर उत्पादन देती हैं और बाजार में इनकी मांग भी अधिक रहती है, जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
👉 किसानों को उन्नत खेती तकनीक, बीज उपचार और समय पर बुवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं।
🔴 फसल विविधीकरण की दिशा में बड़ा कदम, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment